What is ITI? Complete Guide for 10th & 12th Pass Students

  • What is ITI?
  • ITI Full Form.
  • ITI में कितने Subjects होते हैं?
  • Best ITI Trade कौन सी है?
  • NCVT और SCVT में क्या Difference है?

चलिए Step by Step समझते हैं।

बहुत से Students के मन में यह सवाल होता है कि What is ITI? और इसे करने से क्या फायदा होता है। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

ITI (Industrial Training Institute) भारत में Government और Private Institutes के माध्यम से संचालित एक Skill Development Course है, जहाँ Students को अलग अलग Technical और Non Technical Trades की Practical Training दी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के काम के हिसाब से तैयार करना है।

  • ITI में केवल किताबें नहीं पढ़ाई जातीं बल्कि Machine, Equipment और Tools पर Practical Training भी कराई जाती है।
  • ITI कोर्स का समय 6 महीने से लेकर 1 या 2 साल तक होता है।

What is the full form of ITI? (ITI का फुल फॉर्म क्या है?)

  • Full Form: ITI का फुल फॉर्म Industrial Training Institute होता है।
  • हिंदी नाम: इसे हिंदी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कहा जाता है।

How many subjects are there in ITI? (ITI में कितने सब्जेक्ट्स होते हैं?)

ITI में पढ़ाई को ‘सब्जेक्ट्स’ के बजाय Trades (व्यापार या फील्ड) में बांटा जाता है। ITI में कितने सब्जेक्ट्स होते हैं? इस सवाल का एक Fixed Answer नहीं है क्योंकि हर Trade के Subjects अलग अलग होते हैं। आप जिस ट्रेड को चुनते हैं, उसी से जुड़े सब्जेक्ट्स आपको पढ़ने होते हैं। आम तौर पर किसी भी ITI ट्रेड में ये 5 मुख्य सब्जेक्ट्स होते हैं:

  • Trade Theory: इसमें आपके चुने हुए ट्रेड की पूरी थ्योरी और बेसिक कांसेप्ट समझाए जाते हैं।
  • Trade Practical: यह सबसे जरूरी सब्जेक्ट है, जहां आपको असली मशीनों और टूल्स पर काम करना सिखाया जाता है।
  • Workshop Calculation & Science: इसमें बेसिक मैथ और साइंस पढ़ाई जाती है, जो टेक्निकल काम करते समय जरूरत पड़ती है।
  • Engineering Drawing: इसमें आपको मशीनों, पार्ट्स और बिल्डिंग्स के नक्शे (Drawings) बनाना और समझना सिखाया जाता है (यह केवल टेक्निकल ट्रेड्स में होता है)।
  • Employability Skills: इसमें आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, इंग्लिश बोलना, इंटरव्यू की तैयारी और कम्यूनिकेशन स्किल्स सिखाया जाता हैं।

Which is the Best ITI Trade after the 10th or 12th Grade?

कोई भी एक Trade सभी Students के लिए बेस्ट नहीं होता है। Best Trade इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी Interest किस Field में है और Future में किस तरह की जॉब करना चाहते हैं। ITI में दो तरह के ट्रेड होते हैं Engineering (टेक्निकल) और Non Engineering (नॉन टेक्निकल)।

Popular ITI Trades

  • Electrician
  • Fitter
  • Welder
  • Turner
  • Machinist
  • Wireman
  • Plumber
  • Diesel Mechanic
  • Electronics Mechanic
  • COPA (Computer Operator & Programming Assistant)

Manufacturing Company के लिए

  • Electrician
  • Fitter
  • Turner
  • Machinist
  • Welder

Automobile Industry के लिए

  • Diesel Mechanic
  • Motor Vehicle Mechanic

Computer Field के लिए

  • COPA

Trade चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • आपकी Interest किस Field में और Job किस क्षेत्र करना चाहते है।
  • आप जो Trade चुन रहे है उस Course Duration क्या ये भी देखें।
  • आप जिस क्षेत्र में Job करना चाहते है उसमे Salary Growth क्या ये भी देखें।

What is the difference between NCVT and SCVT? (NCVT और SCVT में क्या अंतर है?)

जब आप ITI में एडमिशन लेंगे, तो आपको ये दो नाम सुनने को मिलेंगे। असल में वो बोर्ड हैं जो आपको कोर्स पूरा होने पर सर्टिफिकेट देते हैं। ITI Courses से जुड़े Certification Systems हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर होता है।

  • NCVT (National Council for Vocational Training): यह एक National Level (राष्ट्रीय स्तर) का बोर्ड है। अगर आप NCVT से मान्यता प्राप्त ITI से पढ़ाई करते हैं, तो आपका सर्टिफिकेट पूरे भारत में बड़े पैमाने पर मान्यता मिली हुई है और कई सरकारी और प्राइवेट कंपनियां इसे स्वीकार करती हैं।
  • SCVT (State Council for Vocational Training): यह एक State Level (राज्य स्तर) का बोर्ड है। इस सर्टिफिकेट का केवल उसी राज्य में पूरी तरह मान्य होता है जहां से आपने पढ़ाई की है। हालांकि कई Private Companies और कुछ Recruitments में इसे भी स्वीकार किया जाता है Eligibility हमेशा संबंधित भर्ती के Notification के अनुसार Check करें।
  • इसलिए एडमिशन लेते समय हमेशा कोशिश करें कि आपको NCVT मान्यता प्राप्त ट्रेड ही मिले, ताकि आपके लिए देश विदेश में नौकरियों के रास्ते खुले रहें।
  • इसलिए Admission लेने से पहले यह जरूर देखें कि जिस ITI Institute में आप Admission ले रहे हैं, वहाँ पर कौन सा Certification उपलब्ध है।

Conclusion

अगर आप 10th या 12th Pass किया है और कम समय में कोई Practical Skill सीखकर Job करना चाहते हैं, तो ITI आपके लिए एक अच्छा Option हो सकता है।

इस लिए Admission लेने से पहले अपनी Interest के अनुसार सही Trade चुने और यह भी Check करें कि Institute NCVT या SCVT से Approved है। सही Trade और अच्छी Training आपके Career को एक मजबूत शुरुआत दे सकती है।

Leave a Comment