Bihar Rojgar Mela 2026

बिहार सरकार के रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा नियोजनालय द्वारा राज्य के सभी युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस Bihar Rojgar Mela 2026 में बिहार के विभिन्न जिलों के टेक्निकल और नॉन टेक्निकल फ़ील्ड में क्वालिफाइड कैंडिडेट भाग ले सकते हैं और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने का मौके पा सकते हैं।

Bihar Rojgar Mela 2026 के महत्वपूर्ण जानकारी

बिहार रोजगार मेला 2026 में अभ्यर्थियों को रोजगार के साथ साथ विभिन्न कंपनियों एवं रोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले का आयोजन अलग अलग जिलों में किया जा रहा है, जिसकी निर्धारित तिथि और स्थान पर किया कुछ इस प्रकार है :-

जिलारोजगार मेला की तिथिआयोजन स्थल
औरंगाबाद24 अगस्त 2026संयुक्त श्रम भवन परिसर, ईमादपुर, औरंगाबाद
गया जी25 अगस्त 2026पॉलिटेक्निक कॉलेज का खेल मैदान, गया जी
नवादा27 अगस्त 2026संयुक्त श्रम भवन, सरकारी ITI, गोनावां, नवादा
कटिहार29 अगस्त 2026संयुक्त श्रम भवन, बैक मैदान परिसर, कोइराला (FCC) मैदान के सामने, कटिहार
पटना31 अगस्त 2026राजकीय आई.टी.आई., दीघा, पटना
खगड़िया31 अगस्त 2026कोशी कॉलेज, खगड़िया
दरभंगा01 सितंबर 2026आईटीआई कॉलेज, दरभंगा

Bihar Rojgar Mela में कौन भाग ले सकता है?

इस रोजगार मेले में टेक्निकल और नॉन टेक्निकल फील्ड में योग्यता रखने वाले कैंडिडेट भाग ले सकते हैं। आपको अपनी योग्यता के हिसाब से प्राइवेट सेक्टर में उपलब्ध नौकरियों के लिए अप्लाई करने और संबंधित एम्प्लॉयर्स से संपर्क करने का मौका मिलेगा।

रोजगार मेले का समय

रोजगार मेले में आप सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक भाग ले सकते हैं। यदि आप Bihar Rojgar Mela भाग ले रहर है, तो निर्धारित तिथि पर समय से पहले आयोजन स्थल पर पहुंचें और अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

Bihar Rojgar Mela 2026 में भाग कैसे लें सकते है?

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को DETJOB Bihar के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना आवश्यक है। अभ्यर्थी https://detjob.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को लॉग इन करके भाग लेना होगा।

इसके अलावा, रोजगार मेले में भाग लेने वाले एम्प्लॉयर्स को भी detjob.bihar.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए संबंधित एम्प्लॉयर्स से संपर्क कर सकते हैं।

Required Documents For Bihar Rojgar Mela 2026

रोजगार मेले में जाते समय अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर जाना है, जैसे:-

  • Updated resume/biodata
  • Educational qualification certificates
  • Aadhaar card or other identity proof
  • Passport sized photograph
  • Experience certificate, if available
  • Other relevant documents

Bihar Rojgar Mela 2026 Helpline Number

रोजगार मेला (नियोजन मेला) से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 18002965656 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए संबंधित जिला नियोजनालय से भी संपर्क कर सकते है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रोजगार मेले में जाने से पहले अपनी योग्यता, दस्तावेज और पंजीकरण की स्थिति जरूर जांच लें। अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले की तिथि और आयोजन स्थल अलग हैं, इसलिए अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार निर्धारित तारीख और समय पर ही मेले में जाए।

अलग अलग जिला के लिए अलग अलग Helpline Number जारी किया गया है आप Bihar Rojgar Mela का हेल्पलाइन नंबर के लिए दिए गए official notification पर देखे

Official notification & रजिस्ट्रेशन एवं हेल्पलाइन नंबर के लिए :- Click Here

Latest Job Vacancy के लिए :- Click Here

Leave a Comment